रुद्रपुर, अक्टूबर 4 -- पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय के बीजों पर किसानों का भरोसा 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी नजर आया। रविवार को दोपहर तक विश्वविद्यालय के विभिन्न केंद्रों से करीब 82.85 लाख रुपये के बीज और पौधों की बिक्री हुई। इसमें अकेले रबी फसलों के बीजों की बिक्री 81.30 लाख रुपये रही। बीज खरीदने के लिए सुबह से ही विभिन्न स्टॉलों पर किसानों की भीड़ जुटी रही। विश्वविद्यालय के अनुसार फसल अनुसंधान केंद्र, प्रजनक बीज उत्पादन केंद्र, विश्वविद्यालय फार्म और एटिक के स्टॉलों से गेहूं समेत विभिन्न रबी फसलों के करीब 81.30 लाख रुपये के बीज बेचे गए। यह भी पढ़ें- पंतनगर किसान मेले में बीज लेने के लिए लगी रहीं कतारें वहीं औषधीय एवं सुगंध पौध अनुसंधान केंद्र, आदर्श पुष्प वाटिका, सब्जी अनुसंधान केंद्र, उद्यान ...