रुद्रपुर, मई 10 -- पंतनगर। चेतना स्टूडेंट विंग सोसायटी की ओर से रविवार को गांधी पार्क में 'उत्कर्ष फन फेयर' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. विपिन चंद्र ध्यानी, स्टाफ काउंसलर डॉ. आरके श्रीवास्तव, पर्यावरण विभागाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित महिलाओं और गरीब बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उनकी आर्थिक एवं शैक्षिक सहायता करना रहा। उद्घाटन के बाद विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। फन फेयर में विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विभिन्न गेम्स, फूड स्टॉल और मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यह भी पढ़ें- कल्पनाकृति में झलकी संस्कृति और प्रतिभा की रंगत कार्यक्रम के सफल आयोजन में चेतना स्टूडेंट विंग के सदस्यों की महत्वपू...