फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 14 -- पंतनगर के किसान मेले में भाग लेने को रवाना फर्रुखाबाद। कृषि विभाग के 20 अधिकारी, कर्मचारी, 30 प्रगतिशील किसान के दल को गोविंदवल्लभपंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंत नगर में आयोजित मेले में प्रतिभाग करने को बस से रवाना हुये। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डिप्टी डायरेक्टर कृषि अरविंद मोहन मिश्रा ने बताया कि किसान मेले में भाग लेने गया शिष्ट मंडल विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा में मिलेट्स की खेती के बारे में भी जानकारी करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...