पंतनगर केवल विश्वविद्यालय नहीं, एक अवसर है : कुलपति
रुद्रपुर, अगस्त 19 -- पंतनगर। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए बुधवार को गांधी हाल में दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि पंतनगर केवल विश्वविद्यालय नहीं, साथ ही अपनी क्षमताओं को पहचानने और असाधारण उपलब्धियां हासिल करने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़ा सोचने, नवाचार करने और विभिन्न विषयों को जोड़कर नए समाधान विकसित करने का आह्वान किया। कुलसचिव डॉ. दीपा विनय ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, अनुसंधान व अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. वीसी ध्यानी ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। दीक्षारंभ समन्वयक डॉ. छाया शुक्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.