रुद्रपुर, जून 7 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकr विश्वविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग की पीएचडी शोधार्थी सबा तनवीर को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सबा ने प्राकृतिक कीटनाशकों के रूप में आवश्यक तेलों की दलहन भृंग के विरुद्ध प्रभावशीलता पर अपना शोध प्रस्तुत किया। यह संगोष्ठी 1-2 जून को इंस्टीट्यूट ऑफ पेस्टिसाइड फॉर्म्युलेशन टेक्नोलॉजी (आईपीएफटी), गुरुग्राम की ओर से आयोजित की गई थी। शोध कार्य में विभिन्न आवश्यक तेलों की कीटनाशक विषाक्तता, प्रतिकर्षी प्रभाव और कीटों के विषहरण एंजाइमों पर उनके प्रभाव का अध्ययन किया गया। शोध का मार्गदर्शन डॉ. रुचिरा तिवारी ने किया, जबकि आणविक विश्लेषण में रजत मोहन भट्ट का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- पंतनगर की शोधार्थ...