रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- आनंद पांडे, पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि परिसर की झा कॉलोनी और टा कॉलोनी में जियो फाइव जी नेटवर्क की खराब स्थिति से उपभोक्ता परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सामान्य इंटरनेट उपयोग के लिए भी उन्हें घर से बाहर निकलना पड़ता है। घर के अंदर नेटवर्क लगभग पूरी तरह बाधित रहता है। इससे ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल भुगतान और अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे है। क्षेत्रवासी दीपक अधिकारी ने बताया कि फाइव जी सेवा के नाम पर शुल्क लिया जा रहा है लेकिन अपेक्षित नेटवर्क सुविधा नहीं मिल रही है। नागरिकों ने संबंधित कंपनी और दूरसंचार विभाग से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए तत्काल तकनीकी जांच कर इनडोर नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.