हल्द्वानी, मार्च 16 -- लालकुआं, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में आयोजित 119 वें अखिल भारतीय किसान मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सेंचुरी पल्प एंड पेपर को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और विश्वविद्यालय के कुलपति मनमोहन चौहान ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। विवि में 13 से 16 मार्च तक आयोजित चार दिवसीय किसान मेले में देशभर से आए कृषि विशेषज्ञों, किसानों और विभिन्न संस्थाओं ने भाग लिया। मेले के समापन दिवस पर एग्रो फॉरेस्ट्री, नर्सरी, हर्बल एवं औषधीय पौधों के समूह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सेंचुरी पल्प एंड पेपर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा तथा सोशल फॉरेस्ट्री ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.