पंतनगर किसान मेला तीन से छह अक्टूबर तक
रुद्रपुर, जुलाई 24 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 120वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन तीन से छह अक्तूबर तक किया जाएगा। इस वर्ष मेले की थीम 'स्मार्ट खेती-स्वस्थ धरती-समृद्ध किसान' रखी गई है। शुक्रवार को कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित किसान मेला सलाहकार समिति की बैठक में मेले की रूपरेखा पर चर्चा की गई। मेला प्रभारी एवं निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए समितियों का गठन, किसान गोष्ठियों में वैज्ञानिकों के व्याख्यान, शोध केंद्रों का भ्रमण, प्रगतिशील किसानों का सम्मान, स्टॉल प्रतियोगिता और प्रस्तावित बजट सहित कई विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.