रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- पंतनगर संवाददाता। पंतनगर हवाई अड्डे पर गुरुवार को आतंकवादी घटना से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आतंक विरोधी मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिलाधिकारी प्रतिनिधि उमाशंकर नेगी और विमानपत्तन निदेशक पवन कुमार की अध्यक्षता में नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के दिशा-निर्देशों के तहत हुए अभ्यास में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता, आपसी समन्वय और प्रतिक्रिया समय की जांच की गई। मॉक ड्रिल के दौरान एयरपोर्ट के पार्किंग क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधि की सूचना मिलते ही एपीएसयू कंट्रोल रूम ने पुलिस, जिला प्रशासन, फायर सर्विस, स्वास्थ्य सेवाओं और आतंक रोधी दस्ते को अलर्ट किया। एपीएसयू कर्मियों ने बैरिकेडिंग कर आतंकियों को टर्मिनल भवन में प्रवेश करने से रोका। यह भी पढ़ें- पंतनगर एयरपोर्ट पर विमान अपहरण का मॉक अभ्यास, परखी आपातकालीन तैयारिया...