पीटीआई, अप्रैल 2 -- पंतनगर (उद्धम सिंह नगर) के एक फाइव स्टार होटल में दिल्ली की 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामनेय आया है। मृतक महिला का नाम ज्योति शर्मा है और दिल्ली के लोधी रोड में रहती थी। महिला को जब अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक ज्योति अपने बिजनेस पार्टनर अमित चौधरी के साथ रेडिसन ब्लू होटल में रुकी थीं। मंगलवार देर रात कथित तौर पर उनकी तबीयत खराब हो गई थी। पुलिस ने बताया कि चौधरी ने इसके बाद होटल के रिसेप्शन पर संपर्क किया, जिसके बाद ज्योति को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में अमित से पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- कौन हैं उत्तराखंड के संजय, जिन पर कांग्रेस में 'महाभारत'; भाजपा ने लिए चटकारेफॉरेंसिक टीम घटनास्थाल पर पहुंची घटना की जा...