मिर्जापुर, जनवरी 3 -- मिर्जापुर। घर से पतंग लेने निकले दो बालक शास्त्री पुल पर भटकते हुए मिले। पुलिस ने दोनों बच्चों को बरामद कर उनके घरवालों को सुपुर्द कर दिया है। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र के कृष्णनगर नटवां निवासी प्रदीप कुमार यादव ने सूचना दी कि उनका बेटा आठ वर्षीय रुद्र प्रताप यादव अपने दोस्त 12 वर्षीय कान्हा यादव के साथ सुबह दस बजे पंतग लेने निकला। काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटा। सूचना पर पुलिस ने दोनों बच्चों की फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित की। उसी दौरान शास्त्री पुल चौकी की पुलिस ने दोनों बच्चों को शास्त्री पुल के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके पिता को सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.