पंतकोटली का जंगल देर रात तक धधक
अल्मोड़ा, मई 19 -- अल्मोड़ा। जिले में वनाग्नि की घटनाएं अब आम हो गई हैं। सोमवार देर शाम पंतकोटली के जंगल में आग धधक उठी। आग की लपटों ने जंगल का अधिकांश हिस्सा अपने आगोश में ले लिया। रात करीब साढे 11 बजे दमकलकर्मियों को आग लगने की सूचना मिली। टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान दमकलकर्मियों को पानी की बौछारों के साथ टहनियों से पीटकर आग पर काबू पाना पड़ा। यह भी पढ़ें- पंतकोटली का जंगल देर रात तक धधक यह भी पढ़ें- सुबह सवेरे देवलीखेत का जंगल भी धधक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.