मधुबनी, फरवरी 27 -- पंडौल,एक संवाददाता। विधायक माधव आनंद ने शुक्रवार की रात पंडौल बाजार स्थित सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं की स्थिति, साफ-सफाई और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। रोगी सुविधाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर उन्होंने नाराजगी जताया। चिकित्सकों की कमी को तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आम लोगों को बेहतर इलाज और बुनियादी सुविधाएं मिलना उनकी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और समय पर चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.