मधुबनी, अप्रैल 9 -- राम शरण साह मधुबनी, विधि संवाददाता। पंडौल थाना क्षेत्र के भगवतीपुर में बुधवार रात बाइक सवार अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान भैरवस्थान थाना क्षेत्र के लोहना गांव निवासी रमनजी यादव (31 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना पर एसपी योगेंद्र कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।जानकारी के अनुसार, रमनजी यादव बुधवार रात करीब 12 बजे बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान भगवतीपुर में ईदगाह के निकट बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी। चिकित्सकों के अनुसार, मृतक की गर्दन एवं बांह पर गोली लगी है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।सदर एसडीपीओ अमित कुमार और पंडौल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से खू...