मधुबनी, जून 15 -- पंडौल,एक संवाददाता। एटीएस ने सोमवार अहले सुबह क्षेत्र के सरिसब-पाही पंचायत स्थित नवटोल निवासी मो. इजहरूल हक उर्फ इजहार मौलवी को मधुबनी शहर के भौआरा उर्दू मोहल्ला से हिरासत में लिया। एटीएस ने मधुबनी एवं पंडौल पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए उनके आवास पर भी छापेमारी की। परिजनों के अनुसार छापेमारी के दौरान घर से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। इजहार की पत्नी फिरदौश ने बताया कि उनके परिवार में पांच पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। दो पुत्रियों तथा दो पुत्रों का विवाह हो चुका है। परिवार के अनुसार तीन पुत्र धार्मिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े हैं, जबकि दो छोटे पुत्र पिता के साथ रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- इजहारूल की गिरफ्तारी के बाद उर्दू कॉलोनी में पसरा सन्नाटा एक पुत्री अपनी मां के साथ घर पर रहती है। स्थान...