बस्ती, मार्च 21 -- कप्तानगंज। जनपद में चल रहा 'मनोरमा सफाई अभियान' लगातार गति पकड़ रहा है। तीसरे दिन यह अभियान झुंगीनाथ से आगे बढ़ते हुए पंडूलघाट तक पहुंच गया, जहां काफी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और समाजसेवियों ने श्रमदान कर नदी की सफाई की। वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत स्वयं कार्यकर्ता नदी में उतरकर जलकुंभी और गंदगी हटाते नजर आए। नावों के माध्यम से सहयोग करते साथी और किनारे से उत्साह बढ़ाते ग्रामीणों की भागीदारी ने इस जनअभियान को और मजबूत बनाया। अभियान अब केवल सफाई तक सीमित नहीं रहकर पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के पुनर्जीवन और सामाजिक एकता का प्रतीक बनता जा रहा है। इस दौरान चन्द्रमणि पाण्डेय ने कहा कि मनोरमा नदी आस्था और संस्कृति की धरोहर है, जिसकी स्वच्छता बनाए रखना सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.