देवघर, अप्रैल 19 -- चितरा,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पंडुवा ग्राम में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 अति विष्णु महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही। पूरे आयोजन ने गांव को श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। यात्रा की शुरुआत अजय नदी के तट पर विधि-विधान के साथ जल पूजन से हुई, जहां प्रधान आचार्य रामानंद पांडेय के मार्गदर्शन में यजमान सुखसागर राय ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की। इसके बाद कलश में पवित्र जल भरकर गाजे-बाजे और धार्मिक जयघोष के बीच कलश यात्रा प्रारंभ हुई। गांव की गलियों से गुजरती यह यात्रा भक्तिमय वातावरण का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय महायज्ञ को ले निकाली गई भव्य कलश यात्रा हरि नाम के जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.