देवघर, दिसम्बर 15 -- चितरा,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पंडुवा गांव में ग्रामीणों की बैठक में सर्वसम्मति से अप्रैल माह में श्रीविष्णु महायज्ञ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 19 अप्रैल को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 20 अप्रैल से महायज्ञ शुरू होकर 28 अप्रैल को संपन्न होगी। ग्रामीणों ने बताया कि यज्ञ को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर हैं। बैठक में अभिषेक कुमार राय, सुख सागर राय, मदन मोहन राय सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.