चक्रधरपुर, जनवरी 2 -- चक्रधरपुर के पंडित हाता स्थित शिव मंदिर के स्थापना के 126 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को सैकड़ों दीपों से सजाया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। दीपोत्सव में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पंडित हाता शिव मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है और 126 वर्षों से यह मंदिर क्षेत्रवासियों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...