मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आमगोला स्थित पंडित सहदेव झा स्मृति मंच कार्यालय में रविवार को मंच की ओर से शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें मीनापुर के भाजपा के वरिष्ठ नेता महाकांत मिश्रा के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। मंच के सदस्यों ने उनके निधन को भाजपा और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।शोकसभा में मंच के संयोजक अशोक कुमार झा, संरक्षक पंडित तेजनारायण झा, सामाजिक नेता एवं मंच के संरक्षक प्रो. ओमप्रकाश झा, मनोरंजन झा, प्रो. विकास नारायण उपाध्याय, कुंदन सांडिल्य, बीके झा, अभय पांडेय, युगल किशोर झा, मनमन त्रिवेदी, महंत कमलेश झा आदि थे। यह भी पढ़ें- मीनापुर : महामंत्री के निधन पर शोक जताया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...