मुरादाबाद, जून 11 -- मुरादाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर की ओर से गुरुवार को अमर क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। सदस्यों ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व, राष्ट्रभक्ति तथा अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। महासभा ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार से काकोरी रेलवे स्टेशन का नाम पंडित राम प्रसाद बिस्मिल करने की मांग की। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, विमलेंद्र विमल, राम प्रकाश शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, अमित शर्मा, राजू शर्मा, सुधांशु कौशिक, विवेक पांडेय, प्रवीण शर्मा, अभिषेक चतुर्वेदी, शुभ शर्मा शामिल रहे। यह भी पढ़ें- पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- क्रांतिकारी राम प्र...