विकासनगर, अप्रैल 5 -- पंडित रामस्वरूप शर्मा स्मारक समिति द्वारा शिक्षाविद रामस्वरूप शर्मा की 18वीं पुण्यतिथि पर लक्खनवाला में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पछुवादून विकास मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि रामस्वरूप शर्मा को एक आदर्श शिक्षक के रूप में सदैव याद किया जाता रहेगा। उनके जीवन मूल्य आज भी शिक्षा प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने माता-पिता का सम्मान करें। ईश्वर के पश्चात माता पिता को ही सर्वोच्च स्थान प्रदान किया गया है। ग्राम प्रधान सुंदरलाल ने ऐसे कार्यक्रम शिक्षा प्रदान करने के साथ ही हम सबको प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से आह्वान किया कि वे गांव को स्वच्छ बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.