रांची, अगस्त 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। हिंदी साहित्य भारती झारखंड एवं पंडित राजकुमार शुक्ल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रांची प्रेस क्लब में पंडित राजकुमार शुक्ल की 151वीं जयंती मनाई गई।

पंडित राजकुमार शुक्ल का योगदान समारोह के दौरान वक्ताओं ने पंडित राजकुमार शुक्ल को भारत रत्न देने की मांग की। मुख्य अतिथि विधायक सीपी सिंह ने कहा कि पंडित राजकुमार शुक्ल केवल एक किसान नहीं, बल्कि किसानों की पीड़ा को राष्ट्रीय आंदोलन का मुख्य विषय बनाने वाले महान जननायक थे। उनके संकल्प और प्रयासों ने ही महात्मा गांधी को चंपारण आने के लिए प्रेरित किया, जिससे भारत के स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा मिली। साहित्यकार डॉ. मयंक मुरारी ने उनके व्यक्तित्व को भारतीय किसान की संघर्षशील चेतना का प्रतीक बताया। वहीं, झारखंड विधानसभा के पूर्व संयुक्त ...