मेरठ, मार्च 4 -- परशुराम महासभा संगठन के संस्थापक पंडित सुमित प्रधान ने संगठन के विस्तार एवं मजबूती के पंडित रजत शर्मा को उत्तर प्रदेश का महामंत्री नियुक्त किया है। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री पंडित रजत शर्मा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और पंडित रजत शर्मा को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...