रुद्रपुर, मार्च 18 -- रुद्रपुर। श्री सनातन धर्म सभा के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर विकास शर्मा से भेंट कर ज्ञापन सौंपते हुए पंडित मदन मोहन मालवीय के नाम पर भव्य चौक निर्माण की मांग की। कहा कि इससे शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी। ज्ञापन में संस्था पदाधिकारियों ने सनातन धर्म सभा या उसके संस्थापक के नाम पर किसी चौक या स्थल का नामकरण नहीं करने पर नाराजगी जताई। मेयर ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, महामंत्री ओमप्रकाश अरोरा, विजय जग्गा, मोहन अरोरा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.