पंडित नेहरू की प्रतिमा नहीं लगाने पर जताई नाराजगी
धनबाद, जुलाई 10 -- झारखंड इंटक सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधांशु शेखर झा ने डीवीसी चेयरमैन को ईमेल भेज कर डीवीसी के 79 वें स्थापना दिवस पर मैथन पोस्ट ऑफिस के समक्ष देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि आइडिया ऑफ इंडिया के जनक और डीवीसी के शिल्पकार भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के साथ डीवीसी मैथन प्रबंधन ने घोर उपेक्षापूर्ण दृष्टिकोण अपनाया है। कहा कि मैथन पोस्ट ऑफिस चौक पर कई महापुरुषों की प्रतिमा का अनावरण डीवीसी प्रबंधन द्वारा किया, लेकिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिम का कोई स्थान नहीं दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.