बागपत, मई 28 -- बड़ौत। बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बड़ौत शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों को शरबत पिलाया। शहर अध्यक्ष रामहरि पंवार के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर रामरंग पंवार, बिजेन्द्र शर्मा, रविन्द्र तोमर, मदन सिंह, अजहर पठान, नन्दकिशोर शर्मा, इरशाद आलम, मो. परवेज, मोहित जाटव, खुर्शीद आलम, सोमपाल शर्मा, मनोज जैन, औकार दत्त आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि यह भी ...