रांची, नवम्बर 14 -- रांची, संवाददाता। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (इंटक) ने एचईसी प्रबंधन और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। यूनियन के महामंत्री व इंटक राष्ट्रीय संगठन सचिव लीलाधर सिंह ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि पंडित नेहरू के योगदान की उपेक्षा की जा रहा है। आरोप लगाया कि एचईसी प्रबंधन ने पहली बार उनका जन्मदिन नहीं मनाया और न ही प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि पार्क की देखभाल राज्य सरकार करती है, फिर भी व्यवस्था न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यक्रम में गिरीश चौहान, राजेंद्र कांत महतो, दिलीप, भोला साव, जगन्नाथ राम, मनोज पाठक आदि ने नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.