मुरादाबाद, फरवरी 18 -- मुरादाबाद। शहर के मुरादाबाद-चंदौसी मार्ग पंडित नगला बाईपास पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या-1 ए पर टू-लेन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते एक बार फिर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि बुधवार 18 फरवरी से 20 फरवरी तक छोटे भारी वाहनों का आवागमन भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। बड़े भारी वाहनों पर पहले से लागू डायवर्जन व्यवस्था यथावत प्रभावी रहेगी। इस स्थान पर निर्माण कार्य के कारण 27 जनवरी से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया था। बाद में 3 फरवरी की सुबह 8 बजे से छोटे भारी वाहनों को आंशिक रूप से मार्ग पर चलने की अनुमति दी गई थी। अब निर्माण कार्य को सुचारु और सुरक्षित रूप से पूरा कराने के लिए 18 से 20 फरवरी तक छोटे भारी वाहनों की आवाजाही भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.