गिरडीह, अप्रैल 5 -- गिरिडीह। भाजपा महानगर जिला के लेदा और कोवाड़ मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हो गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ शनिवार को सेनादोनी पंचयात के कोल्हारिया में हुआ था। प्रशिक्षण में 7 विषयों पर अलग अलग वक्ताओं के प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर शुभारंभ महापुरुषों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गाकर शुरू किया गया था। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष मनोज पांडे और मनोहर यादव अलावा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश सेठ, जिला कार्यसमिति सदस्य देवराज, सुरेश मंडल, नारयण पांडे, पंकज देव, शिव कुमार यादव, मंटू देव, जागेश्वर यादव, दिलचंद वर्मा, विनय मिश्रा, मनोज मण्डल, अनिल साव, रणवीर यादव सहित कई कार्यकर्ता थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.