चंदौली, सितम्बर 26 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अपिर्त कर नमन किया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसी क्रम में नगर विधायक रमेश जायसवाल ने कार्यकर्ताओं संग नगर के परमार कटरा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि उनका जीवन दर्शन एकात्म मानवतावाद और अंत्योदय का प्रतीक है। विधायक ने कहा कि पंडित जी का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक है,जब भी मानवता कल्याण की बात होगी तब तब पंडित जी के एकात्म मानववाद दर्शन का सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को सदैव ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष कुन्द...