आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बागेश्वर नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रख्यात भारतीय चिंतक, समाज सुधारक और भारतीय जनसंघ के दिग्गज नेता थे। उन्होंने 'एकात्म मानववाद' और 'अंत्योदय' का सिद्धांत दिया। वे राष्ट्र के प्रति समर्पित थे, जिन्होंने स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता को राष्ट्र की प्रगति का आधार बताया। उनका कहना था राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है। सुशासन और विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.