धनबाद, अप्रैल 6 -- भाजपा धनबाद महानगर के अंतर्गत चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत रविवार को बरटांड़ मंडल, धनबाद प्रखंड, केंदुआ मंडल एवं सरायढेला मंडल स्तरीय प्रशिक्षण बैठकों का समापन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के भाव से कार्य करता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का सिद्धांत आज भी भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों का मूल आधार है। यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त एवं संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम है। जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व और संगठन की मजबूती का आधार है। चंद्रशेखर सिंह, मानस प्रसून, नरेंद्र त्रिवेदी, पंकज सिन्हा आदि ने भी संबोधित क...