हाजीपुर, मार्च 22 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के निमित्त शनिवार को न्यूटन क्लासेस राजापाकर के परिसर में इसकी तैयारी हेतु बैठक हुई। जिसमें प्रशिक्षण व्यवस्था कुशलता पूर्वक संचालित करने पर विचार विमर्श हुआ। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए वर्ग प्रशिक्षण के माध्यम से उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए कमेटी का गठन किया। वर्ग संचालन प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कुमार सिंह हैं। बैठक की अध्यक्षता मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरव शर्मा,जिला प्रवक्ता किसान मोर्चा के सुबोध कुमार सिंह, रजनीश कुमार,अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, हरिशंकर कुमार उर्फ गुड्डू सिंह, हरेंद्र साह, सोनू चौधरी, सानू झा, राजकुमार गुप्ता आदि ने अपने-अपने विचार रखे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.