पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण व्यवस्था टीम का गठन
प्रयागराज, मई 8 -- भाजपा महानगर के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण व्यवस्था टीम का गठन शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक के दौरान हुआ। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रशिक्षण व्यवस्था टीम को लेकर चर्चा की। व्यवस्था टीम को प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के निर्देश दिए गए। वर्ग 24 घंटे का होगा जिसमें कुल 12 सत्र संचालित किए जाएंगे। पवन श्रीवास्तव व विवेक मिश्र को मीडिया व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। कमलेश गौतम, शशि वार्ष्णेय, आनन्द सोनकर, डॉ. शैलेश पांडेय, कुंज बिहारी मिश्रा, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, रमेश पासी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.