गोरखपुर, फरवरी 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर गोरखपुर क्षेत्र स्तरीय कार्यशाला 27 फरवरी शुक्रवार को कुसम्ही स्थित एक स्कूल में आयोजित है। कार्यशाला का शुभारंभ सुबह साढ़े दस बजे से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ.लक्ष्मी शंकर वाजपेयी करेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यशाला विगत दिनों वाराणसी में आयोजित की गई थी। इसी कड़ी में गोरखपुर क्षेत्र स्तर की कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण कार्यशाला विभिन्न सत्रों में आयोजित होगी। यहां प्रशिक्षण लेने वाले भाजपा के पदाधिकारी मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर को बतौर वक्ता संबोधित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.