चाईबासा, मार्च 7 -- चाईबासा, संवाददाता। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को समाजसेवा के माध्यम से जनता का विश्वास और समर्थन प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। भाजपा त्याग, बलिदान और संघर्ष की भावना से बनी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। कार्यकर्ताओं को नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए पार्टी के नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। कोड़ा ने यह बातें शुक्रवार को चाईबासा स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत आयोजित बैठक व प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत जिले में 30 मार्च से 14 अप्...