सोनभद्र, अप्रैल 4 -- ओबरा। भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल में हो रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत मंडल प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम सत्र का शनिवार को समापन हुआ। मुख्य वक्ता आशुतोष चतुर्वेदी ने भाजपा की कार्य पद्धति, संरचना और ग्रहण करना विषय पर अपने विचार रखे और उसे अपने कार्यशैली में उतारने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण का अन्तिम सत्र में जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ के गठन, मन की बात और बैठक के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, विशाल पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, उमेश सिंह पटेल, निशांत कुशवाहा, विशाल गुप्ता, राम निवास तोमर, मनोज सिंह, रंजना सिंह, हेमलता जायसवाल, सतीश पाण्डेय, सुनीता पांडेय, महेश जायसवाल, मोहित पटेल, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.