गोरखपुर, अप्रैल 1 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी विधानसभा क्षेत्र स्थित महादेवा मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने प्रथम सत्र में कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं विचारधारा पर चलने के लिए प्रेरित किया। द्वितीय सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। प्रथम सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दुर्गेश पटवा ने की, जबकि द्वितीय सत्र की अध्यक्षता सूर्यांश प्रताप चंद (यश बाबू) ने की। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र प्रताप सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.