पीलीभीत, मार्च 19 -- पीलीभीत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत गजरौला, बरखेड़ा, बरहा और ललौरीखेड़ा मंडलों में दो दिवसीय कार्यशालाओं का समापन हो गया। ललौरीखेड़ा व बरहा मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया। जबकि गजरौला मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्वलित किया। बरखेड़ा मंडल में विधायक जयद्रथ उर्फ स्वामी प्रवक्तानंद ने प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। कार्यशालाओं के दौरान पार्टी संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने निर्धारित विभिन्न विषयों पर जिला संगठन की ओर से नामित वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस मौके पर पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, दीपक अग्रवाल, लेखराज भारती, दिनेश पटेल,तुलाराम लोधी, मंगली प्रसाद वर्मा, धर्मेंद्र लोधी, अभिमन्यु गंगवार, सत्यपाल वर्मा, मानसिंह राठौर, ...