पूर्णिया, अप्रैल 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत नगर मंडल पश्चिम भाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मधुबनी राजेंद्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में सदर विधायक विजय खेमका, मंडल अध्यक्ष गोपाल सिन्हा, अभ्यंम लाल, राजेश गोश्वामी, पंकज कुमारी तथा अतिथि गण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रमुख विषयों पर विभिन्न वर्ग वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। पहले सत्र में विधायक विजय खेमका ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर तेजी से उभरती हुई तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अ...