घाटशिला, मई 13 -- घाटशिला। घाटशिला के दाहीगोड़ा स्थित एक होटल में मंगलवार को जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी ने अध्यक्षता की। जिला प्रभारी सह पूर्व जिला अध्यक्ष रांची महानगर मनोज मिश्रा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण जिला वर्ग के प्रभारी सह पूर्व जिला अध्यक्ष जमशेदपुर महानगर दिनेश कुमार उपस्थित थे। बैठक में संगठनात्मक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण जिला वर्ग कार्यक्रम को सफल बनाने की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सभी मंडलों के अध्यक्ष से पार्टी संगठन को मजबूत करने और राज्य सरकार की नाकामी को लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- सीवान जिले के भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति : मंगल पांडेय कहा गया कि जिन लोगों को पार्टी की ओर से जो दायित...