शामली, जनवरी 8 -- पशुपालकों के लिए गांव गढ़ी श्याम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पशुओं की स्वास्थ्य जांच, उपचार और पशुपालन संबंधी जानकारी प्रदान की गई, जिससे क्षेत्र के किसानों व पशुपालकों को बड़ा लाभ मिला। अधिकारियों व कर्मचारियों ने पशुपालकों को पशुओं के रखरखाव, रोग निवारण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी तिरसपाल, अनुज कुमार, अशोक कुमार, संजीव कुमार, योगेश शर्मा, सुनील कुमार, राजीव सिंह, प्रवीण कुमार, विजेंद्र सिंह तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आस मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...