बहराइच, सितम्बर 25 -- बहराइच, संवाददाता। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, विचारक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहर के चंद्रिकापुरी स्थित जिला कार्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने की। जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय व अन्य उपस्थित पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण, अंत्योदय के लिए समर्पित था। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी उनके जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- ...