आगरा, सितम्बर 25 -- भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर शुक्रवार को एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और सादगी के साथ मनाई गई। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूरन लाल लोधी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित किया। वे प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, कुशल संगठनकर्ता और सत्यनिष्ठा, सादगी व ईमानदारी के प्रतीक थे। राजकुमार गुप्ता ने उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा करते हुए कहा कि उनका एकात्म मानव दर्शन आज भी समाज के हर वर्ग के लिए प्रासंगिक है। यह भी पढ़ें- सभी बूथों पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती...