देहरादून, फरवरी 11 -- देहरादून। महानगर भाजपा कार्यालय में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को सेवा समर्पण कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा बताए मार्ग पर चल रही है। उनका भारतीय चिंतन बड़ा विस्तार पूर्ण रहा। मुख्य अतिथि पार्टी महामंत्री कुंदन परिहार वे महान चिंतक दार्शनिक व राष्ट्रवादी विचारधारा के व्यक्ति थे। मुख्य वक्ता ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि उन्होंने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.