गोपालगंज, फरवरी 11 -- गोपालगंज। भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरि ने की, जबकि छपरा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह प्रभारी के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्र और मानवता के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया। संदीप गिरि ने कहा कि उनके राष्ट्रवादी विचार और राजनीतिक शुचिता सदैव मार्गदर्शन देती रहेगी। कार्यक्रम में राजू चौबे, प्रशांत कुमार, राजेश साहनी, विवेका पांडेय आदि मौजूद थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.