मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा है कि भाजपा की विचार धारा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन निहित है। राष्ट्र सेवा, समाज सेवा और मानव सेवा के लिए सर्वस्व समर्पण की प्रेरणा हमें उनके विचारों से प्राप्त हुआ है। जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की 58वीं पुण्यतिथि पर वह अघोरिया बाजार स्थित नगर विधायक कार्यालय में बुधवार को हुई संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। संचालन धनंजय झा एवं धन्यवाद आनंद कृष्ण ने किया। वहीं, भाजपा नेता धर्मेंद्र साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान विचारक थे। संगोष्ठी में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिन्हा, रामेश्वर पासवान ने भी विचार रखे। मौके पर सचिन कुमार, ओम प्रकाश कुमार, अनिल सिंह, सत्यप्रकाश भारद्वाज, नंद किशोर पासवान, प्रीतम ठाकुर, विजय पांडे, आशीष अग्रवाल, पुरुषो...