रामगढ़, सितम्बर 25 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। हथमारा पोचरा स्थित रामगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110 जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला भाजपा महामंत्री जागेश्वर प्रजापति  व विनोद प्रसाद, संजीव कुशवाहा, मंजू देवी, आशा देवी, शांति देवी, नरेश यादव, सुनीता देवी, संगीता देवी, गायत्री देवी उपस्थित हुए। अतिथियों ने पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी, संचालन कार्यालय मंत्री सुनील साहू व धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष रंजीत साहू ने किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रहित और अंत्योदय को अपने जीवन का ध्येय मानकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित पंड...