हजारीबाग, फरवरी 12 -- बरही, प्रतिनिधि। भाजपा कार्यालय बरही में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक ने की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सभी ने राष्ट्र सेवा के उनके योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर कामेश्वर रविदास, इंद्रदेव ठाकुर, पिंटू कुमार, इंद्रदेव यादव, नवल किशोर सिंह, गुरुदेव कुमार गुप्ता, हरेंद्र गोप, भगवान केसरी, राजू रजक, पंकज बरनवाल, मोतीलाल चौधरी, रंजीत चंद्रवंशी, राजकुमार प्रसाद केसरी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.